भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर गिरफ्तार

संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

 

  • दिल्ली पुलिस ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर को संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
  • पुलिस के अनुसार, अधिकारी सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आया, जिसने वीडियो कॉल के जरिए भरोसा जीतकर सैन्य गतिविधियों की जानकारी मांगी।
  • अधिकारी ने सैन्य तैनाती, यूनिट मूवमेंट और अन्य संवेदनशील जानकारियां महिला के साथ साझा कीं; महिला पाकिस्तानी एजेंसी के लिए काम कर रही थी।
  • पुलिस को संदेह—महिला ने अधिकारी से एक ऐप भी इंस्टॉल करवाने की कोशिश की, जिससे अन्य डिफेंस पर्सनल की जानकारी भी लीक हो सकती थी।
  • जांच एजेंसियां अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों और विदेशी हैंडलर्स की तलाश में जुटी हैं।
  • अधिकारी को ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा गया है, केस की डिजिटल जांच जारी।

समग्र समाचार सेवा

 नई दिल्ली, 8 अगस्त :दिल्ली पुलिस ने भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर को रक्षा संबंधी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला कि अधिकारी एक महिला के हनीट्रैप का शिकार बना, जिसने पहले वीडियो कॉल और चैट के जरिए भरोसा जीता, फिर रक्षा से जुड़े राज़ हासिल किए। महिला ने अधिकारी से फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स और सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मांगी, साथ ही एक संदिग्ध ऐप इंस्टॉल करवाने का भी प्रयास किया। पुलिस को संदेह है कि मामला सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं, बल्कि बड़ा स्पाई नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

फिलहाल अधिकारी तिहाड़ जेल में है और एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.