बीजेपी की नई टीम में 12 महिलाएँ , स्मृति ईरानी महासचिव, वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 18 अगस्त :2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया है। नए संगठन में क्षेत्रीय संतुलन और महिला सशक्तिकरण को खास प्राथमिकता दी गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी हुई है—उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। 13 उपाध्यक्षों में से 6, और कुल मिलाकर 12 महिलाओं को टीम में अहम पद दिए गए हैं। इनमें 1 महामंत्री, 4 महिला सचिव, 1 महिला मोर्चा अध्यक्ष और 1 सोशल मीडिया सह संयोजक शामिल हैं।

महिलाओं के अलावा पार्टी ने दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों के चेहरों को भी राष्ट्रीय टीम में जगह दी है। पार्टी का मानना है कि महिला वोटर्स को जोड़ने और संगठन की छवि को सशक्त बनाने में इन नेताओं की भूमिका अहम होगी। स्मृति ईरानी की यूपी में वापसी, खासतौर पर 2027 के चुनाव से पहले, महिला मतदाताओं को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है।

2019 में स्मृति ईरानी ने अमेठी से जीत दर्ज कर बीजेपी के शीर्ष नेताओं में जगह बनाई थी। अब एक बार फिर संगठन में उनकी वापसी से पार्टी को यूपी सहित अन्य राज्यों में महिला वोटर्स के बीच पकड़ मजबूत करने की उम्मीद है।

नए संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और क्षेत्रीय संतुलन बीजेपी की 2027 और 2029 चुनावों की रणनीति का अहम हिस्सा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.