रिलीज से पहले ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी

पॉपुलर वेब सीरीज के बाद अब बड़े पर्दे पर आने जा रही 'मिर्जापुर: द मूवी' को सीबीएफसी से 'ए' सर्टिफिकेट मिल गया है, साथ ही कुछेक बदलाव भी किए गए हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सेंसर बोर्ड (CBFC) द्वारा ‘ए’ (A) सर्टिफिकेट दे दिया गया है।
  • फिल्म से करीब 35 सेकंड के इंटीमेट सीन्स हटाए गए हैं और कुछ गालियों तथा संवादों में बदलाव किए गए हैं।
  • यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 17 मिनट है।

मुंबई, 31 अगस्त: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के बाद अब लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इससे पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इसे हरी झंडी दे दी है। सेंसर बोर्ड की रीवाइज्ड कमेटी द्वारा इस फिल्म को ‘ए’ (Adults Only) सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। हालांकि, सिनेमाघरों में आने से पहले फिल्म के कुछ हिस्सों में मामूली बदलाव और कतर-ब्योंत जरूर की गई है।

इंटीमेट सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

सेंसर बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, फिल्म में मौजूद कुछ अंतरंग दृश्यों (Intimate Scenes) के प्रभाव को 50 प्रतिशत तक कम करने के लिए कहा गया था। इसके तहत फिल्म के पहले और दूसरे हाफ के एक-एक यानी कुल दो दृश्यों में बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विजुअल्स और साउंड में बदलाव के चलते लगभग 35 सेकंड के इंटीमेट फुटेज को हटाया गया है। हालांकि, सबसे दिलचस्प बात यह है कि अपनी क्रूरता और हिंसा के लिए पहचानी जाने वाली इस कहानी में बोर्ड की तरफ से हिंसा या खौफनाक दृश्यों (Gory Scenes) पर कोई कट नहीं लगाया गया है।

डायलॉग्स और गालियों में भी किए गए बदलाव

सेंसर प्रक्रिया के दौरान केवल अंतरंग दृश्यों ही नहीं, बल्कि भाषा और शब्दावली पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बोर्ड ने फिल्म में चार जगहों पर इस्तेमाल की गई गालियों को म्यूट करने और छह जगहों पर अपशब्दों को बदलने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, कुछ संवादों में भी सुधार किया गया है जैसे “गले से लग कर” जैसे वाक्यांश में बदलाव और एक जाति विशेष से जुड़े संदर्भ को भी संशोधित करने के लिए कहा गया है। फिल्म के पहले भाग में एक शब्द को बदलकर “कमर” किया गया है, जबकि दूसरे भाग में “लंथ” (मूर्ख) शब्द को भी बदला गया है।

क्या होगी फिल्म की कुल अवधि?

सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कुल लंबाई (Runtime) 197 मिनट और 19 सेकंड यानी करीब 3 घंटे 17 मिनट है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना भैया) और रसिक दुग्गल समेत कई जाने-माने कलाकार अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे, साथ हीजितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे नए चेहरे भी इसमें अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराएंगे। ये फिल्म आगामी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसके लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.