पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- अब तृणमूल कांग्रेस की बारी…..

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,2मार्च।
भाजपा सरकार ने पूरी तरह से बंगाल में भी अपनी सरकार बनाने की ठान ली है। जिसके कारण लगातार भाजपा बंगाल में चुनावी रैलियां कर रही है। इसी के तहत पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी रैली कर रहे है। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस व राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल सरकार व ममता दीदी से आग्रह करना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश में एक सरकार थी जिसने अयोध्या में भगवान राम के श्रद्धालुओं पर गोली बरसाई। अब उस सरकार का हाल आप देख सकते हैं। अब बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की बारी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमेशा से भारत में पश्चिम बंगाल सांस्कृतिक राष्ट्रीयता का प्रतीक रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में यहां क्रांति हुई थी। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंकवाद न केवल यहां की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा कर रहा है बल्कि देश की सुरक्षा को भी चुनौती देता दिखाई देता है। आज बंगाल में दुर्गापूजा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। ईद में जबर्दस्ती गौ हत्याएं प्रारंभ कराई जाती हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं बंगाल सरकार व ममता दीदी से आग्रह करना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश में एक सरकार थी जिसने अयोध्या में भगवान राम के श्रद्धालुओं पर गोली बरसाई। अब उस सरकार का हाल आप देख सकते हैं। अब बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की बारी है।’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.