जिमी टाटा ने नोएल टाटा पर ‘बैक-डोर टेकओवर’ का आरोप लगाया

  • जिमी नवल टाटा ने पारिवारिक हस्तक्षेप और जवाबदेही पर सवाल उठाए
  • नोएल टाटा पर ट्रस्ट की आड़ में टाटा सन्स पर नियंत्रण का आरोप
  • ट्रस्ट को संस्थापकों के मूल कल्याण उद्देश्य पर केंद्रित रहने की मांग
  • टाटा सन्स की शीघ्र लिस्टिंग के लिए RBI से हस्तक्षेप की अपील

समग्र समाचार सेवा

मुंबई, 16 नवंबर: टाटा परिवार में उत्तराधिकार व संचालन को लेकर नया विवाद सामने आया है। सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के सबसे वरिष्ठ ट्रस्टी जिमी नवल टाटा ने नोएल टाटा पर आरोप लगाया है कि वे विभिन्न परिवारजनों को ट्रस्ट में नियुक्त कर ‘बैक-डोर टेकओवर’ के जरिए टाटा सन्स पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना चाहते हैं।

जिमी टाटा ने ट्रस्ट एवं टाटा सन्स के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। उनके अनुसार, संस्थापकों द्वारा निर्धारित ट्रस्ट के मूल कल्याणकारी उद्देश्य को दरकिनार कर व्यक्तिगत और पारिवारिक हित हावी होते जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट का उद्देश्य व्यापक समाज-हित एवं लाभार्थियों की भलाई है, न कि सीमित पारिवारिक प्रभुत्व स्थापित करना।

इस मुद्दे पर जिमी टाटा ने भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से आग्रह किया है कि टाटा सन्स की ओपन लिस्टिंग प्रक्रिया को जल्द से जल्द लागू करवाया जाए, जिससे कंपनी संचालन में पारदर्शिता और सार्वजनिक जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। इस घटना ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित कॉरपोरेट समूह के उत्तराधिकार, स्वायत्तता और गवर्नेंस में नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.