- मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक साथ 807 स्कूलों में रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया
- तकनीक आधारित फाउंडेशनल लर्निंग के लिए ‘NIPUN’ ऐप भी लॉन्च
- नवाचार, रचनात्मकता और डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
- स्कूली बच्चों के लिए विज्ञान और तकनीक में रुचि एवं कौशल विकास का बड़ा अवसर
समग्र समाचार सेवा
भुवनेश्वर, 16 नवंबर: ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के 807 स्कूलों में एक साथ रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही, बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए तकनीक आधारित ‘NIPUN’ ऐप भी शुरू किया गया है। इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य राज्य के बच्चों को बचपन से ही विज्ञान, कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार की ओर ले जाना है।
सरकारी बयान के अनुसार, इन रोबोटिक्स लैब्स के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल तकनीकी अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी समस्या-समाधान, कोडिंग और निर्माणशील सोच विकसीत होगी। ‘NIPUN’ ऐप के जरिए शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को क्विज, प्रैक्टिस सेट और डिजिटल अध्यापन सामग्री सरलता से उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि यह कदम राज्य के स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता, तकनीक समावेशन और भविष्य-निर्माण में बड़ा बदलाव लाएगा। लैब और ऐप से प्रोत्साहित होने वाली प्रतिभाएँ राज्य और देश को आगे डिजिटल युग में नेतृत्व देने की दिशा तैयार करेंगी।