मुंबई : घाटकोपर रेलवे स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म

  • मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म और हमले का मामला
  • सीसीटीवी फुटेज की मदद से 25 वर्षीय आरोपी तस्लीम नूर मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • घटना के वक्त महिला की 18 वर्षीय बेटी प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में थी
  • पुलिस ने अपराधी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया, पूछताछ जारी

समग्र समाचार सेवा 

मुंबई, 28 नवंबर:मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक 60 वर्षीय महिला के साथ सार्वजनिक शौचालय में दुष्कर्म और मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी है। पीड़ित महिला रोजाना दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने आकर रात में अपनी बेटी के साथ लौट रही थी। जब बेटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी, महिला शौचालय गईं, जहां आरोपी तस्लीम नूर मोहम्मद ने अंदर से दरवाजा बंद कर वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद महिला ने किसी तरह बाहर निकल अपनी बेटी को सच बताया और दोनों ने मिलकर जीआरपी डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की, जिसमें आरोपी की पहचान साफ हो गई और टीमों ने उसे असल्फा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया और पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.