- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा—भारत रक्षा और समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को तेजी से मजबूत कर रहा है, आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान
- कन्नूर स्थित भारतीय नौसेना अकादमी के शरद सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति ने कैडेट्स को दी सलामी
- देश में युद्धपोतों–पनडुब्बियों का स्वदेशी डिजाइन और निर्माण आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रमाण
- 427 कैडेटों में 69 महिला व 18 विदेशी; राष्ट्राध्यक्ष ने युवतियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं और मित्र देशों के कैडेट्स को दी बधाई
समग्र समाचार सेवा
कन्नूर (केरलम), 28 नवंबर:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय नौसेना अकादमी, कन्नूर (केरलम) में शरद सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड में कहा कि भारत अपनी सशस्त्र सेनाओं को अत्याधुनिक बना रहा है और समुद्री सुरक्षा क्षमताओं में लगातार वृद्धि कर रहा है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की देश की प्रतिबद्धता पर जोर दिया—अब देश में ही बड़ी संख्या में युद्धपोत और पनडुब्बियां डिजाइन व निर्मित की जा रही हैं, जिससे विज्ञान, अभियंता, उद्योग और श्रमिकों की सामूहिक शक्ति झलकती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि नौसेना अधिकारी बनने वाले कैडेट आत्मनिर्भर भारत की प्रेरक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। बदलती तकनीकों व सुरक्षा समीकरणों में अद्यतन प्रशिक्षण और समर्पण युवाओं को हर चुनौती से पार पाने का सामर्थ्य देगा। इस वर्ष की परेड में 427 कैडेटों में 69 युवतियां व 18 मित्र देशों के कैडेट शामिल हैं, जिसे राष्ट्रपति ने ‘देश के लिए गर्व’ बताया।
उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों का सम्मान किया और महिला कैडेट्स की बढ़ती संख्या को समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया। इस मौके पर केरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।