अजय रमोला
देहरादून, 12मार्च।
पर्यटक स्थल केंपटी के बंगलों की कांडी को सुंदर हिल स्टेशन बनाने के क्रम में 18 जून 2019 को नेस्ले इंडिया, रीसिटी द्वारा वॉल आफ होप का निर्माण किया गया था लेकिन मौसम की मार डेड साल झेलने के बाद यह कई जगह से खराब हो गयी थी। इस वाल ऑफ होप का कार्य शुक्रवार को पूर्ण हो गया।
इसके मरम्मत का कार्य वीरेंद्र नाथ, कंपनी गुरु गोरक्षनाथ उद्योग, अंबाला द्वारा लगभग 10 दिनों तक किया गया। मरम्मत के कार्य के अंतर्गत 15000 प्लास्टिक की बोतलों को निकालकर कलर किया गया और संपूर्ण संरचना का स्थान को बदला गया। वॉल आफ होप की लंबाई डेढ़ सौ फुट एवं ऊंचाई 12 फुट है।
मसूरी में टूरिस्ट सीजन की शुरुआत हो रही है और बाहर से आने वाले पर्यटक एवं स्थानीय लोगों में पर्यावरण के प्रति प्रेम जगाने व पहाड़ों को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य एवं कचरे को संसाधन के रूप में देखने के उदाहरण के लिए वॉल ऑफ होप की बुनियाद रखी गई ।बंगलो की कांडी ग्राम प्रधान सुंदर सिंह रावत द्वारा स्थानीय गांव के लोगों द्वारा कार्य किया गया साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज, केंपटी के बच्चों ने भी कार्य में अहम भूमिका निभाई।