जबलपुर सांसद राकेश सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले ली थी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
जबलपुर, 4 अप्रैल।
मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। यहा लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंताजनक स्थति बना कर रख दी है। अब सांसद राकेश सिंह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने दो दिन पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सांसद सिंह ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने तथा कुछ दिन के भीतर संपर्क में रहे लोगों को जांच कराने की सलाह दी है।
राकेश सिंह ने लिखा कि मेरी #COVID19 टेस्ट रिपोर्ट #Positive आई है। चिकित्सकों की सलाह में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपना परीक्षण अवश्य करवाएं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.