महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य-प्रदेश के बाद दिल्ली में भी 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6अप्रैल।
देश में कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली भी कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। राज्य में हर दिन नए मामलों का रिकॉर्ड बन रहा है। कोरोना को बेकाबू होता देख कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया। इसी कड़ी में केजरीवाल सरकार ने भी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया। सरकार ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.