मुख्य चिकित्साधिकारी नें चिकित्सालयों में बेड बढाने, सैम्पलिंग बढ़ाने तथा टीकाकरण कार्यों में तेजी जाने के दिए निर्देश

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 24अप्रैल। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड-19 संक्रमण के उपचार हेतु अधिकृत सम्बन्धित चिकित्सालयों में बेड बढाने, सैम्पलिंग बढ़ाने तथा टीकाकरण कार्यों में तेजी जाने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड-19 सैम्पल प्राप्त करने हेतु अनुमत लैबों द्वारा लिए जा रहे सैम्पल के दौरान सामाजिक दूरी के मानकों का परिपालन करवाने के साथ ही तत्काल पोर्टल पर एन्ट्री करवाने तथा सैम्पल प्राप्त करने के दौरान सम्बन्धितों का पूर्ण पता एवं यात्रा विवरण प्राप्त करने हेतु निर्देशित करने को कहा। उन्होने समस्त कोविड चिकित्सालयों के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 24 घंटे पूर्व आक्सीजन की मांग भेजे ताकि समय से आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके, जिससे चिकित्सालयों में आक्सीजन की कमी ना होने पाए। उन्होंने कहा कि सभी कोविड चिकित्सालयों में आक्सीजन कंसीटेटर स्थापित किए जाएं साथ ही लिक्विड आक्सीजन की आवश्यकता की मांग समय से की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे सीएससी विकासनगर के माध्यम से लेहमन अस्पताल में तथा सीएससी सहसपुर के माध्यम से सुभारती व आरोग्यधाम अस्पताल में एन्टीजन तथा आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। जनपद में सैम्पल कार्य में और तेजी लाए जाने हेतु निजी लैब्स को भी अनुमति दी गई है। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को समस्त चिकित्सालयों में पावर हाईडेन्ट सिस्टम जांच कर दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.