समग्र समाचार सेवा
अलीगढ़, 6जून। यूपी के अलीगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी एवं शराब माफिया ऋषि शर्मा को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. अलीगढ़ के विभिन्न इलाकों में जहरीली शराब से 35 लोगों की मौत के मामले में 13 अलग-अलग मुकदमों में आरोपी शर्मा पर घोषित 75,000 रुपए के इनाम को शनिवार को ही बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया था।
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
SSP ने बताया, ''1,00,000 के इनामी अपराधी ऋषि शर्मा को बुलंदशहर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अब तक 17 मुकदमे दर्ज़ हुए हैं जिसमें 61 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।'' pic.twitter.com/ngEPPkNPFi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2021
बता दें कि बीते दिनों अलीगढ़ के टप्पल और अकराबाद थाना क्षेत्र में गत 28 मई से शुरू हुआ जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा. घटना में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हुई है. हालांकि संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 98 लोगों का अब तक पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है. 35 के अतिरिक्त जिन लोगों का भी पोस्टमॉर्टम हुआ है, उनकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही माना जाएगा कि उनकी मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है।
पुलिस जहरीली शराब से मौतों के मामले में अब तक 61 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है अलीगढ़ के विभिन्न इलाकों में जहरीली शराब से 35 लोगों की मौत के मामले में 13 अलग-अलग मुकदमों में आरोपी शर्मा पर घोषित 75,000 रुपए के इनाम को शनिवार को ही बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया था।