समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 16जून। बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी काफी फेमस हो चुकी हैं। जाह्नवी मां ही अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने कोई कसर नही छोड़ती है। जाह्नवी भी मां श्रीदेवी की तरह ही टैलेंटेड और चंचल हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर कर उन्हें सरप्राइज देती हैं।

जान्हवी कपूर अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो समंदर किनारे जमकर लहरों का लुफ्त उठाती हुई नजर आ रही हैं। इसमें वो कभी पानी के साथ खेलती हुई दिख रही हैं तो कभी बैठकर पोज दे रही हैं। इसके साथ ही एक तस्वीर में वो किसी खास इंसान का हाथ थामे हुए भी नजर आ रही हैं. हालांकि ये शख्स कौन है इसका जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में नहीं किया है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स उनकी इन तस्वीरों पर जमकर तारिफ कर रहे है।

बता दें कि जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ 2018 की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था, वह नेटफ्लिक्स की घोस्ट स्टोरीज का भी हिस्सा थीं। अभिनेत्री की फिल्म लाइन-अप में दोस्ताना 2, शामिल हैं। वह गुड लक जेरी में भी नजर आने वाली है।