मोदी कैबिनेट का विस्तार: आज 43 नेता लेंगे शपथ, यहां देखें लिस्ट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जुलाई। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार आज कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे होगा। इसे लेकर आज सुबह से ही हलचल तेज है। मोदी कैबिनेट में कई नए चेहरों को जगह मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक आज शाम 6 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। पीएम मोदी की नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.