पद संभालते ही एक्शन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विभाग के कर्मचारी और अधिकारी के वर्किंग शिफ्टों में किया बदलाव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10जुलाई। नवनियुक्त रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पदभार संभालते ही एक्शन में नजर आ रहे है। अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय में बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है। जिसके मुताबिक अब मंत्रालय से जुड़े विभाग के कर्मचारी और अधिकारी के वर्किंग समय में बदलाव किया है।
बता दें कि अब रेल मंत्रालय से जुड़े विभाग के कर्मचारी और अधिकारी दो शिफ्टों में काम करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

जिसके मुताबिक, पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से शुरू होगी जो शाम 4 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होगी जो कि देर रात 12 बजे तक चलेगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय द्वारा जारी किया गया आदेश केवल रेल मंत्री सेल के लोगों के लिए है। निजी और रेलवे स्टाफ पहले की तरह ही अपने काम करेंगे।

बृहस्पतिवार को कार्यभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि रेलवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में रेलवे का लक्ष्य ये है कि हम इसके द्वारा लोगों के जीवन में बदलाव ला सकें, ताकि आम आदमी, किसान, गरीब सभी इसका लाभ उठा सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.