8 बार नीलामी फेल होने के बाद 52 करोड़ रुपये में बिका विजय माल्या का किंगफिशर हाउस

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अगस्त। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का किंगफिशर हाउस आखिरकार बिक गया है। किंगफिशर हाउस को 52 करोड़ रुपये में हैदराबाद स्थित एक डेवलपर को बेचा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद स्थित Saturn Realtors ने इस प्रॉपर्टी को ऑरिजनल आस्किंग प्राइस से बहुत कम भाव पर खरीदा है। बिक्री भाव अपने रिजर्व प्राइस 135 करोड़ रुपए का लगभग एक तिहाई है।

auction of kingfisher house: Kingfisher House sold for rs. 52 crore : किंगफिशर  हाउस 52 करोड़ रुपये में बिका - Navbharat Times

विजय माल्या की प्रॉपर्टीज को नीलाम करने में कारोबारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। बैंकों की तरफ से माल्या की प्रॉपर्टीज का को वैल्युएशन किया जा रहा है, उस दाम पर कोई प्रॉपर्टी खरीद ही नहीं रहा। किंगफिशर हाउस की प्रॉपर्टी की नीलामी भी 8 बार फेल हुई थी। मार्च 2016 में बैंकों ने इस बिल्डिंग का रिजर्व प्राइस 150 करोड़ रुपये रखा था। यही वजह है कि ये बिल्डिंग अब तक बिक नहीं पाई थी।

बतां दें कि विजय माल्या विलफुल डिफॉल्टर घोषित किए गए हैं और 2012 में बंद हुई किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े लोन डिफॉल्ट में भारत सरकार इंग्लैड से उनके प्रत्यपर्ण की कोशिश में लगी हुई है। विजय माल्या को लंदन हाईकोर्ट ने इस साल जुलाई में दिवालिया घोषित कर दिया था। इस फैसले के बाद भारतीय बैंक विजय माल्या के संपत्ति पर आसानी से कब्जा कर सकेंगे औऱ उसको बेच भी सकेंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.