भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 13 सितंबर। भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सहित सभी भाजपा नेता शामिल हुए। इस समारोह में मध्य प्रदेश, गोवा और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल ने स्वामीनारायण गुरुकुल में संतों का आशीर्वाद लिया और परंपरा के अनुसार गाय की पूजा भी की.

इससे पहले गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार सुबह उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से उनके आवास पर मुलाकात की. इस बीच नितिन पटेल भावुक हो गए और कहा कि मैंने 30 साल पार्टी की सेवा की है और यह मुझसे कोई नहीं ले सकता।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.