उपभोक्ता कार्य विभाग आवश्यक खाद्य वस्तुओं के संबंध में व्यापारियों द्वारा जमाखोरी और सट्टा व्यापार की निगरानी के लिए गठित समूह की बैठक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

आवश्यक खाद्य वस्तुओं जैसे – दलहन, प्याज, टमाटर और तिलहनों के संबंध में व्यापारियों द्वारा जमाखोरी और सट्टा व्यापार की निगरानी के लिए गठित समूह की 18वीं बैठक आज कृषि भवन में उपभोक्ता कार्य सचिव, श्री अविनाश के.श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, गुप्तचर ब्यूरो, दिल्ली पुलिस, नेफेड, डीजीएफटी, विदेश मंत्रालय, दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने समूह को आवश्यक खाद्य वस्तुओं के संबंध में वर्तमान परिदृश्य की जानकारी दी। कृषि प्रतिनिधियों ने बताया कि खरीफ फसल के प्याज की आवक शुरू हो गई है और कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। कीमतों में आने वाले दिनों / हफ्तों में वृद्धि की संभावना है। विचार-विमर्श के आधार पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

  1. देश भर में दालों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए  उचित समय पर उचित नीतिगत हस्तक्षेप की सिफारिश की जा सकती है।
  2. सभी मुख्य सचिवों को राज्य और जिला स्तर पर खासतौर से दिसंबर, 2019 तक त्यौहार के मौसम के दौरान एक बार फिर प्याज, दाल, खाद्य तेल और तिलहन आदि के थोक विक्रेताओं, व्यापारियों, आयातकों, निर्यातकों आदि के साथ नियमित बैठक करने की सलाह दी जाएगी।
  3. एनसीआर राज्यों की पुलिस समिति स्टॉक की जमाखोरी पर नज़र रखने और उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में नियमित बैठकें करे।

***

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.