प्रधानमंत्री ने आचार्य कृपलानी की जयंती पर उनका किया स्मरण

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 नवंबर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए आचार्य कृपलानी का स्मरण किया। आचार्य कृपलानी की जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के प्रति उनके महान दृष्टिकोण और पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में किए गए योगदान के लिए उनकी सराहना की।

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“”बाबू के नेतृत्व में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आचार्य कृपलानी सबसे अग्रणी थे। उनके पास अपने देश के लिए एक महान दृष्टिकोण था और सांसद के रूप में, उन्होंने इसे पूर्ण करने के लिए कार्य किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी अपार योगदान दिया। उनकी जयंती पर उन्हें स्मरण कर रहा हूं।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.