समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12दिसंबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी परीक्षा के मद्देनजर एडमिट कार्ड 2021 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की जाएगी. बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9.30 बजे से आयोदित की जाएगी वहीं दूसरी पाली का आयोजन 2.30 बजे से किया जाएगा। वहीं इस परीक्षा का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।
कैसे करें डाउनलोड
– एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.
– उम्मीदवारों को यहां एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा.
– यहां क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर लॉगइन करें.
– अब स्क्रीन पर आपको एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
– इसे डाउनलोड या प्रिंट करा लें.