पंजाब के लुधियाना कोर्ट में बम ब्लास्ट, एक की मौत की खबर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
लुधियाना, 23दिसंबर। पंजाब की लुधियाना कोर्ट में धमाके की खबर से राज्य में हडकंप मता हुआ है। लुधियाना कोर्ट में धमाके में एक की मौत हुई है। धमाके में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना कोर्ट की तीसरी मंजिल पर धमाका हुआ है।
हालाँकि अभी कितने घायल हुए हैं और कितनी मौतें हुई हैं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। धमाके से दहशत का माहौल है। कुछ रिपोर्ट्स में तीसरी तो कुछ में दूसरी मंजिल पर धमाके की बात कही जा रही है। आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.