समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26 जनवरी। 73वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय लड़ाकू विमानों हवा में हैरतअंगेज करतबों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। भारतीय सेना के विमानों ने फ्लाइ पास्ट किया। फ्लाइ पास्ट में 75 विमानों ने हिस्सा लिया। फ्लाइ पास्ट में राफेल जगुआर मिग-29 जैसे विमान शामिल थे। कॉकपिट से शानदार तस्वीरें भी ली गई।। जिसने भी ये नजारा देखा उसने दांतों तले उंगलियां दबा ली।
75 विमानों अपनी ताकत का मनवाया लोहा
गणतंत्र दिवस के मौके पर 75 विमानों ने फ्लाइ पास्ट किया। राफेल, जगुआर, मिग-29, सुखोई, सारंग, अपाचे जैसे 75 विमानों ने हवा में हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। विमानों ने आसमान में रुद्र, बाज, अमृत, विनाश के अलावा कई संरचनाओं का प्रदर्शन किया। अमृत फोर्मेशन जिसमें 17 जगुआर शामिल हुए। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अविनाश सिंह, गौरव अरजरिया, विंग कमांडर संदीप जैन, ग्रुप कैप्टन एन. पी. वर्मा, विंग कमांडर प्रखर, विंग कमांडर रोहित राय, विंग कमांडर सिद्धार्थ, विंग कमांडर अंकुश तोमर और पवार ने किया।
विमानों के करतब के वीडियो भी बनाए गए
यही नहीं, पहली बार विमान के कॉकपिट से शानदार तस्वीरें भी ली गईं। कॉकपिट से विमानों के करतब के वीडियो भी बनाए गए। इनको लाइव स्ट्रीम किया गया। आसमान में करतब करते भारतीय सेना के विमान अलग ही एहसास का अनुभव करा रहे थे।