फ्लाइट में भी दौड़ेगा इंटरनेट, यहां देखे प्लान और जानकारियां

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

 

नई दिल्ली, 29 सितंबर 2020। बहुत ही जल्द फ्लाइट में स्पीड से इंटरनेट चलने वाला है। जी हां अब रिलायंस जियो ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स में 22 उड़ानों में इस सेवा को शुरू कर दिया है। जियो ने इसके लिए 499 रुपये प्रति दिन से प्लान शुरू किए हैं। इसके साथ जियो इन फ्लाइट सर्विस ऑफर करने वाली भारत की दूसरी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। इससे पहले टाटा ग्रुप की कंपनी ने लंदन रूट पर विस्तारा एंयरलाइंस में फ्लाइट के अंदर मोबाइल सर्विस उपलब्ध कराना शुरू किया है।

इसके अलावा कंपनी ने भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए तीन इंटरनेशनल रोमिंग पैक शुरू किए हैं। इनकी कीमत कंपनी ने 499, 699 और 999 रुपये रखी है। इन सभी प्लान में एक दिन की वैलिडिटी मिलेगी। सभी प्लान में 100 मिनट की आउटगोइंग कॉल्स और 100 एसएमएस का ऑफर भी दिया जाएगा। वहीं, 499 रुपये का प्लान 250 MB मोबाइल डेटा, 699 रुपये का प्लान 500 MB और 999 रुपये का प्लान 1GB डेटा के साथ दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इनमें से किसी भी प्लान में इनकमिंग कॉल का बेनेफिट नहीं मिलेगा, जबकि एसएमएस मुफ्त है। इन फ्लाइट मोबाइल सर्विस के पहली बार यूजर्स को जियो नेटवर्क पर प्लान्स को एक्टिवेट करना होगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.