उत्तराखंड में कांग्रेस की घोषणा, 5 लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए, 200 यूनिट बिजली मुफ्त

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

 संमग्र समाचार सेवा
देहरादून, 2 फरवरी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव  के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र  जारी हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को वर्चुअल रैली के जरिए देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया और वादा किया कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेंगी। कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए अपने घोषणा पत्र में पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए देने का वादा किया है. इतना ही नहीं कांग्रेस  ने चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा भी किया है।

देहरादून से मेरे परिवार का पुराना रिश्ता

प्रियंका गांधी  ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि देहरादून से मेरे परिवार का पुराना रिश्ता है। कई पीढ़ियों से हम इस प्रदेश में आ रहे हैं। हमने भी यहीं से पढ़ाई की है और मेरे बच्चे भी यहीं से पढ़े हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई रोकना हमारे हाथ में नहीं, लेकिन राहत देना हमारे हाथ में है. पांच सालों में उत्तराखंड में कुछ नहीं बदला, केवल बीजेपी ने 3 मुख्यमंत्री बदले।

प्रियंका ने भाजपा पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने डबल इंजन की सरकार का वायदा किया, लेकिन पेट्रोल-डीजल इतना महंगा है कि इनका इंजन ठप हो गया है। राजनीतिक पार्टियां कभी महिलाओं की बात नहीं करतीं। उत्तराखंड में हर 5 मिनट में एक महिला के साथ अत्याचार होता हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगारी महिलाओं में है। नेता यहां आकर धर्म जाति की बात करते हैं, रोजगार की नहीं। क्योंकि रोजगार दिए ही नहीं, इसलिए पद खाली पड़े हैं।

5 साल की सरकार में कोई विकास नहीं हुआ

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की 5 साल की सरकार में कोई विकास नहीं हुआ और जनता त्रस्त भी हो गई. पूरे देश में गन्ना किसानों का बकाया है 14 हजार करोड़. प्रधानमंत्री के दो हवाई जहाज की कीमत है 16 हजार करोड़। इस खर्चे में सभी किसानों का बकाया दिया जा सकता था, लेकिन प्रधानमंत्री ने क्या चुना? अपने लिए जहाज। वोटरों से कहा कि आपके पास कांग्रेस के रूप में एक विकल्प है, जो लगातार आपके लिए काम करने के लिए खड़ी है। भाजपा लोगों में फूट डालने का काम करती है। घर का मुखिया ही घर तोड़ कर परिवार नष्ट करने में लगा है। इसलिए नकारत्मक राजनीति को नकारें. किसी भी पार्टी का नेता आए तो उससे अपने लिए क्या काम करेगा पुछिए।

कांग्रेस के घोषणापत्र की बड़ी बातें

– उत्तराखंड में 21 तरह की पेंशन लागू करेंगे

– स्वरोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर करेंगे काम

-5 लाख गरीब लोगों को हर साल 40 हज़ार रुपए देंगे

– पहले साल 100 यूनिट बिजली फ्री, अगले साल 200 यूनिट बिजली फ्री

– चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.