पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बारिश-ओले, अभी जारी रहेगी बारिश

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 4 फरवरी। देशभर में लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है और वहां से आ रही हवाओं ने उत्तर भारत में भी मौसम बदल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार रात चली सर्द हवाओं से ही दिखने लगा था। देश के कई राज्यों में बृहस्पतिवार की सुबह बदली, पानी और तेज हवाओं के साथ हुई। दिन में धूप निकली पर ठंडी हवाओं के कारण उसमें तेजी नहीं रही। देर शाम फिर राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में पानी बरसा और ओले भी गिरे हालांकि तापमान पर विशेष असर नहीं पड़ा।

उप्र के कई शहरों को बारिश ने भिगोया

लखनऊ के अलावा आसपास के कई इलाकों में भी पानी बरसा। वहीं कानपुर, बरेली, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में भी बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम पारा 14 डिग्री से 29 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। झांसी में दिन का तापमान 28.9 डिग्री रहा।

ज्यादातर इलाकों में तापमान 20 डिग्री से अधिक ही रहा

इसी तरह ज्यादातर इलाकों में तापमान 20 डिग्री से अधिक ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान इटावा में सबसे कम 5.6 डिग्री रहा, जबकि अन्य इलाकों में 8 डिग्री से 12 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.