पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिन्दू स्वाभिमान मंच का हिन्दू जागरण अभियान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुजफ्फर नगर, 2 फरवरी। हिन्दू स्वाभिमान मंच ने बुधवार को हिन्दू जागृति अभियान का शंखनाद किया।  इस अभियान के तहत मंच के कार्यकर्ताओं ने हिन्दुओं को हिन्दू स्वाभिमान और ऐतिहासिक वीर योद्धाओं के सम्मान हेतु जागरूक होने का आह्वान किया।इस अवसर पर हिन्दू स्वाभिमान मंच के प्रतिनिधि ने कहा कि आज भी पश्चिमी उत्तर के कई जिलों के नाम विदेशी आक्रांताओं के नाम पर जो कि हमारे गौरवशाली इतिहास पर एक धब्बा है। जैसे गाज़ियाबाद का नाम ग़ाज़ी-उद्-दीन के नाम पर और “ग़ाज़ी” का मतलब गैर मुसलमानों का वध करने वाला। हास्यापद बात है कि आज भी विदेश आक्रांताओं और हिन्दुओं के विरुद्ध युद्ध करने वालों का महिमा मंडन हो रहा है। हमारा उद्देश्य है कि इन जिलों के नाम बदल कर हमारे देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए तन, मन, धन न्यौछावर करने वाले हमारे वीर योद्धाओं के नाम पर रखे जाये। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती धन्य है जिसने श्री जोगराजसिंह गुर्जर, श्री हरबीरसिंह गुलिया जाट, धूला वाल्मीकि, गजेसिंह जाट गठवाला, तुहीराम राजपूत, मेदा रवा, सरजू पंडित,  उमरा त्यागी, दुर्जनपाल अहीर, कुन्दन जाट,  धारी गडरिया भौन्दू सैनी, हुल्ला नाई, भाना जुलाहा, अमनसिंह पुंडीर राजपुत्र,  नत्थू पार्डर राजपुत्र,मामचन्द गुर्जर, फलवा कहार, दादी रामप्यारी गुर्जरी,हरदेई जाट, देवीकौर राजपूत, चन्द्रो पंडिताइन, रामदेई त्यागी जैसे वीरों और वीरांगनाओं को जन्म दिया जिन्होंने अत्याचारी तैमूर लंग खदेड़ दिया । हमारा लक्ष्य है कि हमारी वर्तमान और भावी पीढ़ियां हमारे इस गौरवशाली इतिहास की साक्षी बने और इसके लिए हम ये मांग करते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी स्थानों पर भारत माता के इन वीर सपूतों की प्रतिमाएं लगाई जाएं, मेरठ और अलीगढ में निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, सभागारों का नामांकरण वीर योद्धाओं के नाम पर किया जाये, विदेशी आक्रांताओं के नाम पर बनी सड़कों के नाम बदले जाएं और शिक्षण संस्थानों में इनकी वीर गाथाएं पढाई जाये। इसके लिए हम जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे है और जिलों के नाम परिवर्तन और वीरों की प्रतिमा स्थापना हेतु प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री गजेंद्र सिंह राणा, श्री राकेश ढींगड़ा, श्री इंद्रपाल आर्य, श्री दिनेश त्यागी, श्री रजत कादयान के साथ भारी संख्या में हिंदुओं ने उपस्थित होकर हिन्दू जागरण का संकल्प लिया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.