सेटेलाइट तस्वीरों में दिखाई दिया रूस के हमलों से हुई तबाही का मंजर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समचार सेवा

कीव, 22 मार्च। यूक्रेन के शहर इरपिन में हुई रूस की गोलाबारी और एयर स्‍ट्राइक से जबरदस्‍त नुकसान हुआ है। इमारतें मलबों में तब्‍दील हो गई हैं। चारों तरफ केवल मलबे का ही ढ़ेर दिखाई दे रहा है। मेक्‍सर टेक्नालाजी सेटेलाइट की ताजा इमेज में यहां का भयानक मंजर देखने को मिला है। सीएनएन के हवाले से एएनआई ने बताया है कि यहां की स्‍थानीय सरकारी इमारत समेत दूसरी रिहायशी इमारतों में आग की लपटें निकल रही हैं।

हमले के बाद इमारतों में लगी आग

इसके अलावा भी कई इमारतें जिनमें अपार्टमेंट, स्‍कूल समेत दूसरी इमारतें भी शामिल हैं, में आग की लपटें उठती हुई देखी जा रही हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने एक बार फिर से रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लोदिमीर पुतिन से बातचीत की पेशकश की है। इस बीच जेलेंस्‍की ने नीदरलैंड के पीएम से बात कर उन्‍हें यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के लिए धन्‍यवाद कहा है।

रूस की सेना की मौजूदगी

सेटेलाइट इमेज में कुछ जगहों पर पानी भरा हुआ भी दिखाई दे रहा है। हालांकि इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि ऐसा होने की कुछ वजह हो सकती है। इनमें से एक वजह बांध का ओवरफ्लो होना, बांध के गेट खोल देना या फिर रूस के हमलों में बांध को नुकसान पहुंचना भी शामिल है। सेटेलाइट इमेज में कीव के उत्‍तर पश्चिम में स्थित एंतनोव एयरबेस के पश्चिम में रूस की आर्टिलरी की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। सीएनएन की खबर में कहा गया है कि डिनापर नदी इस वक्‍त काफी उफान पर है। रूस की फौज को कीव में आने के लिए इस नदी को क्रास करना होगा। ऐसा किए बिना वो यहां पर नहीं पहुंच सकती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.