अयोध्या में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

अयोध्या, 5 अप्रैल। अयोध्या में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि करीब 30 लोग घायल  बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

योगी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और घायलों के साथ-साथ मृतकों के परिवार को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश

सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। दुर्घटना में घायलों की स्थिति खराब बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इसको लेकर घायलों को तत्काल उचित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही  

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बस पर सवार यात्री दिल्ली से बस्ती और सिद्धार्थ नगर के लिए जा रहे थे तभी से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कैंट थाना क्षेत्र के मुमताजनगर NH 27 पर दिल्ली से सिद्धार्थनगर की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी कि अचानक ओवरटेक करने की कोशिश में बस पलट गई। हादसे के वक्त बस 60 से ज्यादा यात्री सवार थे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.