हवा और बंद जगहों में भी रहता है कोरोना वायरस- अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 6अक्टूबर।
जहां एक तरफ अभी तक लोंगो का मानना था कि कोरोना महामारी छुआछुत की बीमारी है, वहीं अब दूसरी तरफ अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने सोमवार को कहा कि कभी-कभी कोरोना वायरस हवा से भी फैल सकता है। सीडीसी ने कहा कि हवा में मौजूद वायरस की छोटी-छोटी बूंदों से भी संक्रमण फैल सकता है। ये बूंदे हवा में कुछ मिनट से लेकर घंटों तक रह सकती हैं।

दरअसल सीडीसी ने अपडेट दिशानिर्देशों में जानकारी दी है कि असामान्य हालात में कुछ मामलों में पॉजिटिव व्यक्ति से छह फीट दूर रहने वाले व्यक्ति भी संक्रमित हुए हैं। सीडीसी ने कहा कि बंद जगहों पर, जहां अक्सर गीत संगीत या शारीरिक व्यायाम जैसे कार्यक्रम होते रहते हैं, वहां हवा से संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।

वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि जब भी कोई संक्रमित बोलता, खांसता या लंबी सांस भी छोड़ता है तो उसके मुंह या नाक से निकलने वाले कोरोना वायरस युक्त ड्रॉपलेट्स किस तरह उस इमारत के पूरे वातावरण में फैलते, रुकते या फिर किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में घर में अंदर की हवा अंदर और बाहर आने-जाने की व्‍यवस्‍था होनी चाहिए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.