नोबेल फ़िज़िक्स: ब्लैक होल पर शोध के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला फ़िज़िक्स का नोबेल पुरस्कार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,6 अक्टूबर।
फिजिक्स के तीन वैज्ञानिकों को ब्लैक होल को समझने के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य पर साल 2020 का फ़िज़िक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

रोजर पेनरोज़, रेनहर्ड जेंज़ेल, एंड्रिया गेज़ के नाम का ऐलान स्टॉकहोम में किया गया।

फ़िज़िक्स पुरस्कार कमेटी के प्रमुख डेविड हैविलैंड ने बताया, ”इस साल का अवॉर्ड ब्रह्मांड के सबसे अनोखी चीज़ को सेलिब्रेट कर रहा है।”

ब्लैक होल ब्रह्मांड का वह हिस्सा है जहां गुरुत्वाकर्षण इतना ज़्यादा है कि लाइट भी इस क्षेत्र से वापस नहीं आ सकती।

ब्रिटेन में जन्में भौतिक विज्ञानी रोजर पेनरोज़ ने दिखाया कि ब्लैक होल अल्बर्ट आइंस्टीन के जनरल रिलेटिविटी के सिद्धांत का ज़रूरी परिणाम था।

पिछले कई वर्षों से फिजिक्स का नोबेल संबंधित विषयों पर काम करने वाले एक से अधिक वैज्ञानिकों को दिया जाता रहा है। ब्रह्मांड के रहस्य उजागर करने में सैद्धांतिक कार्य करने वाले जेम्स पीबल्स तथा सौरमंडल के बाहर एक ग्रह की खोज करने वाले स्विस खगोलशास्त्री माइकल मेयर और डिडियर कुलोज को पिछले साल का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.