मुख्तार अंसारी पर ईडी का शिकंजा, लखनऊ में मिले 10 प्लॉट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 24 अप्रैल। बांदा जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ईडी लगातार मुख्तार अंसारी की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही है। ईडी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से मुख्तार की संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। ईडी की डिमांड के बाद एलडीए लगातार मुख्तार अंसारी की संपत्तियों की जांच में जुटा हुआ है।

असली संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी

अब एलडीए को 10 ऐसे प्लॉट और फ्लैट मिले हैं, जिनके आवंटियों के नाम मुख्तार हैं। इन आवंटियों में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की संपत्ति का पता लगाने के लिए पूरा ब्यौरा संपत्ति सेक्शन को भेजा है। उसके बाद मुख्तार और उसके परिजनों के के नाम की असली संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

करोड़ों की संपत्ति सीज की जा चुकी

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक मुख्तार के लखनऊ, गाजीपुर, मऊ और वाराणसी में करोड़ों की संपत्ति सीज की जा चुकी है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.