केंद्र की बड़ी तैयारी- भारत बनेगा दुनिया का पहला देश जहाँ सबके लिए होगा आयुष्मान इलाज

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अप्रैल। आयुष्मान योजना के तहत अब एमआरआई, पैट स्कैन समेत कई महंगी जांचें भी मुफ्त हो सकेंगी. इसके लिए सरकार आयुष्मान योजना में जांच का बजट बढ़ाने जा रही है. अभी तक रेडियोलॉजी जांच के लिए साल में 5 हजार रुपये की राशि ही तय होने से महंगी जांच कराने के लिए मरीज को खुद भुगतान करना पड़ता था. इसीलिए पैकेज में बीमारी के हिसाब से जांचों का शुल्क भी अब जोड़ दिया जाएगा यानी इलाज के कुल पैकेज में सभी तरह की रेडियोलॉजिकल जांचों का शुल्क भी जोड़ा जाएगा.

केंद्र सरकार की नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने राज्यों को इसका प्रस्ताव भेजा है. हालांकि शर्त है कि इस योजना का 40% खर्च राज्य सरकार को उठाना होगा. योजना में करीब 800 तरह के पैकेज की रकम सीमा बढ़ेगी. स्टेट हेल्थ एजेंसी की संगीता सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार से पत्र मिला है, जिसमें संशोधन की बात है. आयुष्मान के तहत पंजीकृत मरीज सरकारी और निजी अस्पताल में पांच लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क करा सकते हैं.

जांचों के लिए पांच हजार रुपये का शुल्क तय रहने से कैंसर, न्यूरो और दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को दिक्कत हो रही थी. एमआरआई जांच 3500 से 7 हजार रुपये में जबकि पैट स्कैन 11 से 15 हजार रुपये में होता है. सीटी स्कैन एक से डेढ़ हजार रुपये में होता है. ऐसे में ये जांचें तय धनराशि में कराना मुश्किल होता था.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.