कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बिडेन की डिबेट को किया रद

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
न्यूयॉर्क, 10 अक्टूबर।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन के बीच 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी प्रेशिडेंशियल डिबेट रद कर दिया गया है। जी हां कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच होने वाले डिबेट को रद करने का फैसला किया है।

कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने एक बयान में कहा है कि अब 15 अक्टूबर को कोई डिबेट नहीं होगी। कमीशन ने बताया कि सभी उम्मीदवारों ने 15 अक्टूबर की अपनी योजनाओं के बारे में उन्हें सूचित कर दिया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट के लिए पूरी तरह फिट है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 15 अक्टूबर को डिजिटल माध्यम से बहस कराने का फैसला किया था। ट्रंप ने 15 अक्टूबर को वर्चुअल तरीके से होने वाले डिबेट में हिस्सा लेने से इनकार किया था। उन्होंने इसे समय की बर्बादी बताया था। जबकि दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने दूसरी डिबेट पर संशय व्यक्त किया था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.