श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब कर कोरोनाकाल में भी सकेंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
कटरा, 10अक्टूबर।

कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने नहीं जा पा रहे, लेकिन अब उनके लिए खुशखबरी है। जी हां, कोरोना के कारण प्रदेश प्रशासन ने कई सारे दिशा निर्देशों के साथ कई सारी छूट दी है।

नए दिशा निर्देशों के साथ शुक्रवार से बार और 15 से सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी है, लोगों को प्रदेश में अब बिना पास यात्रा करने पर भी कोई रोक नहीं होगी। कोरोना काल में कई महीनों से माता वैष्णो देवी का दरबार बंद है, लेकिन अनलॉक 5 में और 17 अक्टूबर से शुरु हो रहे नवरात्र को देखते हुए रोजाना स्थानिय सात हजार यात्रियों को अब माता के दर्शन की अनुमति दे गई है। इससे पहले हजार लोगों को रोजाना दर्शन करने की इजाजत थी। बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या व घोड़ा, पालकी सेवा शुरू करने का फैसला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीइओ हालात की समीक्षा करने के बाद करेंगे। अगर आप माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो ऐसे में आपको इस दौरान हर तरह के आदेशों का पालन करना है। कोरोना के बावजूद वहां पहुंच रहे हर यात्री को हेलीकॉप्टरबैटरी कार सेवा और बाकि सुविधाएं मिल रही हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.