यूपी के गोंडा में पुजारी की मारी गोली, जमीन विवाद का मामला

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
गोंडा, 11 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश में जमीनी विवाद को लेकर गोंडा जिले में एक पुजारी को गोली मारी गई है। यह मामला कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा का है। गोली लगने से पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।

कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास राम जानकी मंदिर तिर्रे मनोरमा में पूजा पाठ करते हैं और विगत दो साल से मंदिर पर रहते हैं। शनिवार को रात को लगभग दो बजे कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में आकर गोली मार दी। मंदिर के पुजारी सीताराम दास ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।

कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा हत्या के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया मंदिर से संबंधित भूमि का विवाद भी चल रहा है। घटना के पीछे भू-माफियाओं का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना के मामलें में फिलहाल दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि वह नहीं कर रही है।’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.