‘मेरे बेटे को मारी गई गोली, मैं चश्मदीद गवाह… ‘ करप्शन के आरोप में गिरफ्तार IAS संजय पोपली

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़ , 26 जून। करप्शन के आरोप में गिरफ्तार किए गए IAS अधिकारी संजय पोपली ने शनिवार को आरोप लगाया कि विजिलेंस विभाग ने उनके बेटे की हत्या कर दी, वह खुद इस घटना के चश्मदीद गवाह हैं. पोपली ने कहा कि मैं एक चश्मदीद गवाह हूं, वे (पुलिस अधिकारी) मुझे ले जा रहे हैं… मेरे बेटे को उन्होंने गोली मार दी. बताते चलें कि IAS अधिकारी के बेटे की शनिवार को गोली लगने से मौत हो गई. जहां पुलिस का कहना है कि कार्तिक की मौत कारण आत्महत्या है, तो वहीं उसके परिवार का दावा है कि उसकी हत्या की गई
चंडीगढ़ में कार्तिक पोपली की गोली लगने से हुई मौत पर मां ने कहा, “उन्होंने मेरे बच्चे को प्रताड़ित किया और उसे मार डाला. उन्होंने सबूत के लिए मेरी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित किया. संपूर्ण सतर्कता ब्यूरो और डीएसपी सीएम के दबाव में हैं. इस तरह से वे लोगों को मार रहे है.
पंजाब पुलिस के सतर्कता विभाग ने नवांशहर में सीवेज पाइपलाइन बिछाने के लिए निविदा को मंजूरी देने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में आईएएस अधिकारी संजय पोपली को गिरफ्तार किया था. चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह चाहल ने कहा कि जांच में सामने आया है कि 27 साल के युवक ने खुद को गोली मार ली. एसएसपी ने कहा कि जांच जारी है.
एसएसपी ने कहा कि घटना में लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था. मृतक के एक पारिवारिक मित्र और पड़ोसी ने संवाददाताओं से कहा कि भ्रष्टाचार के मामले की जांच के संबंध में सतर्कता विभाग का एक दल पोपली के घर आया था और घटना के वक्त वहां मौजूद था.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.