दिशा पाटनी ने पिंक साड़ी में शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर फैंस की तारीफों की बरसात

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ के प्रमोशन में जुटी हैं. इस फिल्म में दिशा के अलावा अर्जुन कपूर, तारा सूतरिया और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है. वही फिल्म प्रमोशन के दौरान दिशा की फिल्म के अलावा उनका लुक भी काफी सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है. दिशा पटानी अक्सर हॉटनेस के कारण लाइमलाइट में रहती हैं, दिशा पाटनी अपने हुस्न की अदाएं से फैंस को दीवाना बना लेती है. आए दिन दिशा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें छाई हुई हैं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है.

दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन वे इंस्टाग्राम पर अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. दिशा ने हाल ही में पिंक साड़ी में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बेहद खुबसरत दिख रही हैं. दिशा ने पिंक साड़ी के साथ सिल्वर कलर का ब्लाउज पहना है. एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ ईयरिंग्स कैरी कए हैं और बाल खुले रखे हैं. दिशा का यह स्टनिंग अवतार देख यूजर्स ने तारीफों की बरसात कर दी है. यूजर्स कमेंट बॉक्स पर लगातार रेड हार्ट और फायर इमोजी भेज रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Cfq3uKys2Vb/?utm_source=ig_embed&ig_rid=89ddab9e-ceea-4cf3-9583-90d24fc529d3

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *