समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9सितंबर। राजस्थान की एक महिला को फेसबुक पर बात करना और उससे दोस्ती रखना उसके लिए मुसीबत का कारण बन गया। जी हां दौसा जिले के बसवा इलाके के युवक की एक अजनबी युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई, कुछ ही दिनों में युवक, युवती के प्रेमजाल में इस कदर फंस गया कि वह उससे मिलने के लिए दूसरे गांव भी चला गया, वहां उसको प्रेमिका के साथ दो किडनैपर्स भी मिले, जिन्होंने उसे कैद करते परिवार से पांच लाख की फिरौती मांग ली, हालांकि पुलिस के एक्शन के चलते किडनैपर्स गिरफ्त में आ गए लेकिन यहां अगर पुलिस से चूक होती तो युवक की जान पर भी खतरा आ सकता था.
युवक को किडनैपर्स के चंगुल से मुक्त कराने के बाद अधिकारियों से मीडिया से चर्चा करते हुए बताया बसवा थाना इलाके के गांव पुजारियों के दिनेश शर्मा नाम के युवक की फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई थी. मामले की जानकारी मिलते ही किडनैपर्स की लोकेशन निकाली गई, पता चला कि वह सरमथुरा के बड़ागांव के आस पास है. तुरंत इसकी सूचना सरमथपुरा पुलिस को दी गई. सरमथपुरा पुलिस ने एक टीम बनाकर किडनैपर्स को पकड़ने का प्लान बनाया. इसके बार युवक को किडनैपर्स से मुक्त कराया गया.
पुलिस ने महिला के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह से कितने युवकों को निशाना बनाया गया है. यह घटना उन लोगों के लिए भी सबक है जो बिना सोचे समझे अजनबियों से दोस्ती करते हैं. उनसे अपने परिवार के हालात और अपनी संपत्ति के बारे में बताते हैं.