19-20 सितंबर तक मिस्र की यात्रा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17सितंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिनांक 19-20 सितंबर तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सेना से सेना के संबंधों को गति देने के लिए नई शुरुआत करेंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने पर ध्यान देंगे। भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

रक्षा मंत्री मिस्र के राष्ट्रपति श्री अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे। श्री राजनाथ सिंह की यात्रा का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग और विशेष मैत्री को और अधिक मजबूत बनाना है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.