भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आयोग का गठन तो दूर खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए काँग्रेसी

विकास की बजाय आसन्न हार से गाली गलौच पर उतरी काँग्रेस

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

– गोविंद मालू

भाजपा के मालवा-निमाड़ उपचुनाव के वार रूम के मीडिया प्रभारी गोविंद मालू ने कहा कि जन आयोग का गठन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने का आह्वान करने वाली कांग्रेस सरकार में आते ही आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गई। पूरे प्रदेश में तबादलों की उठापटक में सिंगल विंडो नहीं मल्टी विंडो रिसिप्ट केन्द्र खोलकर वसूली के नया अभियान छेड़ दिया था। पूरे प्रदेश का प्रशासन कुशासन में बदल गया था। ‘गुड गवर्नेंस’ वास्तव में ‘नो गवर्नेंस’ हो गई थी।
गोविंद मालू ने कहा कि हम सुशासन के जरिए विकास करने के पक्षधर हैं। भाजपा की शिवराज सरकार ने विकास का नया मॉडल विकसित किया है। सड़क, बिजली, पानी की समस्या को हमारी सरकार के दौरान ही दूर किया गया है! जैसे ही कांग्रेस सरकार आई, प्रदेश की सड़कें जर्जर हो गई। बिजली की अव्यवस्था ने दिग्गी सरकार के बंटाधार युग की याद दिला दी। इधर ऊर्जा मंत्री बिजली समस्या को दूर करने के लिए बैठक लेते उधर बिजली गुल हो जाती। सारी व्यवस्था मजाक बनकर रह गई थी। मंत्रियों को अधिकारियों से निर्देश की जगह निवेदन करना पड़ता था और अधिकारियों ने तो अनसुनी करने की ठान रखी थी।
श्री मालू ने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में कर्ज माफी को लेकर कई सारे वचन केवल भाषण के लिए बने थे, काम करने के लिए नहीं। हमने गाँवो का विकास भी शहर जैसा करने की योजना बनाई! प्रधानमंत्री ने आदर्श ग्राम योजना बनाई और उस पर काम भी हुआ। साँवेर व अन्य क्षेत्रों के गांव शहर की तर्ज पर विकास के नए आयाम बनाएंगे। इंदौर में गत 15 वर्षों में हुआ कायाकल्प आपके सामने है। हम विकास की बात करते हैं, विकास की राजनीति करते हैं, विकास का विजनरी काम करते है। कांग्रेस का इससे सरोकार नहीं है। उसे नकारात्मक राजनीति करना, शोर मचाना, गली की गाली गलौच वाली भाषा और अनर्गल शब्द बोलकर सही मुद्दों से ध्यान भटकाने की कला आती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.