फ्रांस में आतंकी हमला, चर्च में हमालवर ने चाकू से तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पेरिस,29अक्टूबर।
फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस में एक हमलावर ने तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी है। इस हमले में आरोपी ने एक महिला का गला काट दिया जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए नीस के मेयर क्रिस्चियन इस्तोर्सी ने कहा कि चाकू से हमले की यह घटना शहर के नोट्रे डेम बेसिलिका चर्च में हुई है। उन्होंने इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फ्रांस के एक नेता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला का गला काट कर सिर धड़ से अलग कर दिया गया। हालांकि हमलावर का ऐसा करने के पीछे क्या मकसद था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। फ्रांस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने कहा कि उसे इस हमले के जांच की जा रही है।

बता दें कि फ्रांस में पिछले दिनों एक उग्रवादी ने पैगंबर पर बने कार्टून को दिखाने वाले शिक्षक की हत्या कर दी थी। शिक्षक ने उग्रवादी की बेटी को वो कार्टून दिखाया था, इस पर उग्रवादी ने शिक्षक की गला काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर बवाल अब भी शांत नहीं हुआ है। इस पूरे मामले पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा इस्लामिक आतंकवाद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया के बाद से कुछ मुस्लिम देशों ने कडा रुख अपनाया और इस पूरे मामले में मैक्रों की आलोचना की।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.