मेरठ के बाद अब महोबा में खेत से जला शव बरामद, हत्‍या की आशंका

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मेरठ, 31अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश से एक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। अमेठी के बाद अब महोबा में खेत से जला हुआ शव बरामद हुआ है. शव देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक दिन पहले अमेठी जिले के मुंशीगंज के बंदोइया में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था।

महोबा के खरेला के थाना प्रभारी सुम्मेर सिंह ने शनिवार को कहा, ‘शुक्रवार देर शाम बसौंठ गांव के पच्ची के डेरा और हमीरपुर जिले के पहाड़ी गांव के बीच खेत में पराली के ढेर में जलाए गए किसी व्यक्ति के शव के अवशेष बरामद हुए हैं. शव 90 फीसदी तक जल चुका है, जिससे मरने वाले की उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।’ उन्होंने कहा, ‘आस-पास के गांवों से गायब लोगों का पता लगाया जा रहा है, ताकि शव की शिनाख़्त हो सके।
एसएचओ ने कहा, ‘प्रथमदृष्टया लग रहा है कि व्यक्ति की हत्या कर शव पराली में जला दिया गया है. खेत में शव मिलने की सूचना खेत मालिक ने पुलिस को दी थी.’ सिंह ने बताया कि शव के अवशेष को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

उधर, अमेठी मामले में प्रधान के परिवारवालों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘बीती रात 11.56 बजे घटना के संबंध में जानकारी मिली कि कृष्‍ण कुमार नामक व्यक्ति के अहाते में बंदोइया की प्रधान छोटका देवी के पति अर्जुन कोरी गंभीर हालत में पड़े हुए हैं. तत्‍काल पुलिस पहुंची और कोरी को अस्‍पताल भिजवाया।

उन्होंने बताया, ‘आज सुबह लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. इस संदर्भ में मृतक कोरी के बेटे सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता गुरुवार की शाम को छह बजे सब्‍जी खरीदने के लिए बाजार गये थे. जब वह घर नहीं लौटे तो तलाश शुरू हुई और वह कृष्‍ण कुमार तिवारी नामक व्यक्ति के अहाते की चाहरदीवार के अंदर अधजले हुए गंभीर अवस्‍था में मिले।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.