अन्य तैयारियों के साथ ही करवाचौथ का व्रत खोलने के लिए घर में तरह-तरह के पकवान बनने भी शुरू हो गए होंगे लेकिन अगर आप चाहती हैं कि व्रत के बाद डाइजेस्टिव सिस्टम रहे दुरुस्त तो इन चीज़ों के साथ खोलें व्रत।
निर्जल व्रत में इस बात का बहुत ही खास ध्यान रखना पड़ता है कि व्रत खत्म होने के बाद ऐसा कुछ भी न खाएं जिससे पेट पर बहुत ज्यादा दबाव पड़े। दिन भर भूखे रहने की वजह से महिलाएं शाम को जब व्रत खोलती हैं तो बिना पेट और हेल्द की फ्रिक किए जो भी दिल करता है वो खा लेती है। जिसकी वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम पूरी तरह से बिगड़ जाता है। तो त्यौहार का भरपूर फायदा उठाने के लिए अच्छा होगा व्रत खोलने के लिए मिठाई, कचौड़ी, पकौड़े नहीं, बल्कि इन चीज़ों को करें शामिल।
ड्राई फ्रूट्स एनर्जी का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होते हैं, साथ ही इन्हें थोड़ी सी मात्रा ही पेट भरने के लिए काफी होती है। तो अच्छा होगा करवाचौथ का व्रत आप इन्हें खाकर खोलें।
इसमें कोई शक नहीं कि कचौड़ी, पूड़ी, पराठे भारतीय खान-पान का अभिन्न हिस्सा हैं और व्रत खोलने के लिए ज्यादातर घरों में यही बनाया खाया जाता है। लेकिन इनसे गैस, एसिडिटी होने के साथ ही वजन बढ़ने की भी पूरी-पूरी संभावना होती है तो अगर आप इनसे बचना चाहती हैं तो पूरी तरह से इन्हें अवॉयड करें।
बहुत ज्यादा चीनी वाले आइटम्स करें अवॉयड
त्यौहार बिना मिठाईयों के अधूरा है, ऐसा ही कुछ हम बचपन से सुनते आए हैं। गर्मियों में बाहर से आने पर, लंबे समय तक भूखा रहने के बाद व्रत खोलने के लिए मिठाई या कोई मीठी चीज़ खाकर ही पानी पीने का रिवाज है। लेकिन ये तेजी से आपके पेट की चर्बी बढ़ाने का काम करते हैं। तो व्रत खोलने के लिए इन्हें भी खाना अवॉयड करें।
लंबे समय तक भूखा रहने के बाद चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। तो इनकी जगह व्रत खोलने के लिए नारियल पानी, लस्सी, दही, छाछ, फ्रूट जूस जैसी चीज़ें शामिल करें। जो हर तरीके से हेल्दी हैं और कहीं से भी आपका वजन नहीं बढ़ाते।