फैंटसी गेम ऐप प्रमोट करने के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने कोहली और गांगुली के खिलाफ जारी किया नोटिस

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4नवंबर।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को मद्रास हाईकोर्ट की ओर से फैंटसी लीग ऐप प्रमोट करने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट की मदुरई बेंच ने इन दो भारतीय दिग्गजों को ऑनलाइन फैंटसी ऐप का समर्थन करने के लिए नोटिस जारी किया है।

बता दें कि यूएई में हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन की प्रमुख स्पॉन्सर कंपनी भी एक फैंटसी लीग ऐप से जुड़ी है। वहीं कप्तान कोहली खुद भी एक फैंटसी ऐप के ब्रांड एंबेसेडर हैं।

जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता मोहम्मद रिज़वी द्वारा एक मामला दायर किए जाने के बाद इन मशहूर हस्तियों को नोटिस भेजा है। जिन्होंने आरोप लगाया है कि फैंटसी एप्लिकेशन पर पैसे खोने के बाद कई युवाओं ने अपनी जान गंवाई है।
बेंच ने पूछा है कि, “चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और बाकी टीमों के नाम पर ऐसे ऐप्स बने हैं और कुछ राज्यों के नाम पर भी है। क्या ये टीमें राज्य के नाम पर खेल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बेंच ने ऐप्स के मालिकों पर भी बड़े खिलाड़ियों के नाम का इस्तेमाल कर पैसा कमाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरई बेंच ने टीम इंडिया के कप्तान कोहली और बीसीसीआई प्रमुख गांगुली के साथ अभिनेता प्रकाश राज, तम्मना, राणा और सुदीप खान को भी नोटिस जारी किए हैं। इन सभी हस्तियों को 19 नवंबर तक नवीनतम नोटिस का जवाब देने की उम्मीद है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.