गाजियाबाद के स्लम एरिया में लगी भयंकर आग, धमाकों के साथ फटे सिलेंडर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
गाजियाबाद,4नवंबर।
टीलामोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा कुटी में बनी झुग्गियों और कबाड़ के ढेरों में मंगलवार रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। पन्नी, प्लास्टिक की कतरन होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और आग ने 500 के करीब झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन लोग शोर मचाते हुए परिवार और कुछ सामान लेकर भागे। धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने लगे। सूचना पाकर दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों और जनहानि की जानकारी नहीं हो सकी है। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था।

आशंका है कि किसी वेस्ट मैटीरियल के साथ रखे किसी केमिकल में आग लगी और आग आस पास बनी झुग्गियों मे भी फेल गई। हालांकि आग से अधिक नुकसान की खबर नही है। दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियों की मदद से कई घण्टो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

रात के अंधेरे में अचानक लगी आग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी थी. आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया और धुंए का गुबार भी दूर तक नजर आने लगा. जिसके बाद पहले वहा रहने वाले लोगो ने आग पर काबू करने की कोशिश की मगर प्लास्टिक के स्क्रैप में आग तेजी से फैली जिसके बाद आस पास में बनी झुग्गीयो को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुची और आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया.

आग इतनी भयंकर थी कि दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों ने घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत है आग से कोई जनहानि नही हुई हैं पुलिस व दमकल कर्मियों ने लोगो की मदद से कुछ झुग्गियों को भी आग की चपेट में आने से बचाया है. वही आग से झुग्गियों में रखे छोटे गैस सिलेंडरों में भी यहां रूक रूक कर ब्लास्ट हुए. प्लास्टिक और वेस्ट मैटीरियल की वजह से आग रह रह कर कुछ झुग्गियों में भड़क उठ रही है.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.