दीपावली के दो दिन बाद होगी चित्रगुप्त पूजा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली,12नवमंबर।

कायस्थ समाज में चित्रगुप्त पूजा का खास महत्व होता है। दीपावली के दो दिनों बाद 16 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा होगी। इसे कलम दवात पूजा भी कहा जाता है। श्रद्धालु प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। कलम, दवात, पुस्तक आदि की भी पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। भगवान के आशीर्वाद से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.