प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “मां भारती के सच्चे सपूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में अपना बहुमूल्य योगदान तो दिया ही, आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई। उनका त्याग और समर्पण हम सबके लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेगा।”