एक बार फिर यौन शोषण और धोखाधड़ी मामलें में फंसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

इसके पहले भी सिद्दीकी और उनके भाई पर शोषण का आरोप लगा चुकी है आलियां

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्ली, 24 सितंबर 2020। एक बार फिर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी आलिया ने उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन शोषण और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उनकी पत्नि ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंनें नवाजुद्दीन पर यौन दुराचार और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज करने के बाद वकील ने एक बयान जारी किया औऱ लिखा कि मेरे मुवक्किल ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन दुराचार और धोखाधड़ी पर एक विस्तृत लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है कि जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हांलाकि अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके पहले भी आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई शम्स पर कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद शम्स ने दावा किया था कि आलिया वित्तीय लाभ के लिए यह सब कर रही है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने कहा था, ‘हमारी एक कंपनी है, जिसका नाम मैजिक इफ फिल्म्स एलएलपी है, जिसमें नवाज, शम्स और मैं भागीदार हैं। मैं अभी भी 25% की भागीदार हूं और अगर मैंने अपनी कंपनी से अपनी फिल्म के लिए कोई राशि उधार ली है, तो यह शम्स का कैसे पैसा हो सकता है?’ वह खुद नवाजुद्दीन के पैसे पर चल रहा है और अगर मैंने अपने पति से पैसे मांगे हैं और उसने अपने मैनेजर के पास से ट्रांसफर किए हैं तो वह कैसे दावा कर सकता है कि यह उनका पैसा है? मैं नवाजुद्दीन की पत्नी हूं, मैं उनसे पैसे क्यों मांगूगी?’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.