भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के फेज 3 ट्रायल को यूपी में मिली अनुमति

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्ली, 24 सितंबर 2020। देश में कोरोना वायरस के चपेट में आने वालो लोंगो की सख्ंया में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जिसके कारण लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार कोरोना की वैक्सीन का है। भारत की तीन वैक्सीन समेत दुनिया की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है, लेकिन अभी तक किसी कंपनी ने वैक्सीन के लॉन्च होने की तारीख की घोषणा नहीं की है। देश में जिन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है, उनमें से ‘कोवैक्सीन’ एक है। जिसके लिए भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन ‘COVAXIN’ के तीसरे फेज के ट्रायल को यूपी में अनुमति मिल गई है।

वैक्सीन का ट्रायल लखनऊ और गोरखपुर में भी हो रहा है। यूपी अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जारी कोविड वैक्सीन जिसका नाम ‘COVAXIN’ रखा गया है। अक्टूबर में लखनऊ में एसजीपीजीआई और गोरखपुर में भारत बायोटेक के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज ट्रायल को लीड करेगा।

‘कोवैक्सीन’ के तीसरे फेज के ट्रायल के दौरान भारत बायोटेक चिकित्सा शिक्षा के अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे के सम्पर्क में नियमित रूप से रहेगा। इस दौरान उन्हें समय-समय पर वैक्सीन ट्रायल की प्रक्रिया व गतिविधियों से अवगत कराते रहना होगा। इस अनुमति के बाद भारत बायोटेक अब वैक्सीन को लखनऊ एवं गोरखपुर के लोगों पर प्रयोग कर सकेगी।

भारत में वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां –

भारत में तीन कंपनियां कोरोना की वैक्सीन बना रही हैं। इनमें से भारत बायोटेक की ‘को-वैक्सीन’ भी शामिल है। इसके अलावा, सीरम इंस्टिट्यूट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का आखिरी चरण का ट्रायल कर रहा है। यह भी अंतिम दौर में है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.